{"_id":"57acd86f4f1c1be15bee605b","slug":"teacher-marches","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकालकर जताया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकालकर जताया विरोध
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
धरना देते राज्य कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारियों ने10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में गुरुवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार व धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और जमकर भड़ास निकाली। इसके बाद विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जूलूस निकालकर सदर ब्लाक परिसर में धरना दिया। हालांकि देर रात कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार ने कर्मचारियोें के साथ छलावा करने का काम किया है। हर स्तर पर दोनों सरकारों ने कर्मचारियों को उपेक्षित किया है। कहा कि जब तक हमारी मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। कई बार लिखित और मौखिक रूप से शासन को कर्मचारियों की मांगों से अवगत कराया गया, लेकिन सरकार द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसके पूर्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई के आह्वान पर सदर ब्लाक कार्यालय, ट्रेजरी, सिंचाई, पशुपालन, चकबंदी, माध्यमिक शिक्षा विभाग, अस्पताल, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ समेत अन्य सगठनों व विभागों के कर्मचारियों ने नगर में जुलूस निकाला और सरकारी कार्यालयों पर पहुंचकर तालाबंदी कराई। इसके बाद सदर ब्लाक परिसर में कर्मचारी एकत्रित हुए। वही देर रात कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। इस दौरान महेंद्र लाल, आनंद मिश्र, अखिलेश मिश्र, अजय यादव, धनंजय सिंह, जितेंद्र सिंह, डिंपल सिंह, संजू, अनिल सिंह, केके दुबे, अभय बिंद आदि उपस्थित रहे।