फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   TB awareness needed

टीबी के लिए जागरूकता जरूरी

Fri, 30 Sep 2016 01:40 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 30 Sep 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
TB awareness needed
चर्चा करते चिकित्सक
जिला टीबी फोरम की बैठक गुरुवार को जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय में हुई। इसमें अक्षय परियोजना के अंतर्गत किए गए कार्यों पर चर्चा करने के साथ ही टीवी की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. डीएन मिश्रा ने बताया कि टीवी मुख के रास्ते फैलने वाली एक संक्रामक बीमारी है, जो किसी संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से दूसरे व्यक्ति के फेफड़े में पहुंचकर उसे भी संक्रमित कर देती है। यदि सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो संक्रमित व्यक्ति 10 से 15 नए रोगी बना देता है। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर इससे बचा जा सकता है। जिला समन्वयक डा. संजय पांडेय ने बताया कि वर्ष 2009 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकलन के अनुसार विश्व में टीवी मरीजों की संख्या 2.3 मिलियन है। जिसमें 1.98 मिलियन अकेले भारत में हैं। भारत विश्व में टीबी फैलाव के क्षेत्र में पांचवें स्थान पर हैं। संख्या के आधार पर विश्व में सबसे अधिक मरीज भारत में हैं। बताया कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में यह बीमारी अधिक पायी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed