{"_id":"5849b66c4f1c1be67244a6d9","slug":"targeting-maya-and-mulayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"माया और मुलायम पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माया और मुलायम पर निशाना
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
सम्मेलन को संबोधित करते सुनील बंसल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों के बाहर लगी लाइन नोट बदलने के लिए नहीं बल्कि देश बदलने के लिए लग रही है। भ्रष्टाचार के धन को लेकर माया और मुलायम परेशान हैं। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने गुरुवार को संसदीय कार्यालय के पास आयोजित महिला सम्मेलन में कहीं।
बंसल ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री ने परिवर्तन अभियान शुरू किया है। कहा कि देश में बदलाव लाने के लिए महिलाओं की भूमिका अहम है। वोट खरीदने और जातिवाद की राजनीति करने वाली सपा और बसपा जैसी पार्टियां प्रदेश और महिलाओं का विकास नहीं कर सकतीं हैं। प्रदेश संगठन मंत्री ने सपा, बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में लगे रहते थे। खाद के लिए किसान दो से तीन दिन तक उर्वरक केंद्रों के बाहर खड़े रहते थे। लेकिन इस पर राहुल गांधी, मुलायम यादव, मायावती या अरविंद केजरीवाल ने कभी कुछ नहीं कहा। क्षेत्रीय मंत्री दर्शना सिंह ने कहा कि महिलाओं का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। इस अवसर पर लक्ष्मण आचार्य, अनुपमा जायसवाल, डा ज्योत्सना श्रीवास्तव, अमिता सचान, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, रेखा जायसवाल, अनिल सिंह, शशिशंकर सिंह, साधना सिंह, शिवराज सिंह, सूर्यमुनी तिवारी, सुभाष सोनकर आदि रहे।
रमेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुमन सिंह ने की।