फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Target defeats Strong Achievers in first semi-final

पहले सेमीफाइनल में टारगेट ने स्ट्रांग अचीवर्स को दी मात

Sat, 12 Dec 2020 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Target defeats Strong Achievers in first semi-final
दुलहीपुर। स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन बैनर तले खेले जा रहे पीपी गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में टारगेट क्लब ने स्ट्रांग अचीवर्स को एकतरफा मुकाबले में छह विकेट से मात दी। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल शनिवार को प्लानेट फिटनेेस और हिंदुस्तान एकेडमी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को टास जीत कर पहले खेलने उतरी स्ट्रांग अचीवर्स की पूरी टीम 17 ओवरों में 57 रन पर आउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान योगेश ही दहाई का आंकड़ा पार कर 12 रन बना सके। टारगेट की ओर से शमशेर सिंह ने पांच ओवरों में पांच रन खर्च कर तीन विकेट झटके। इसी तरह विवेक ने 17 रन देकर तीन विकेट और आजाद व हर्ष ने दो -दो विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी टारगेट क्लब ने 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना कर जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से अनिल यादव और आजाद ने 14-14 रन बनाए। स्ट्रांग अचीवर्स की तरफ से रवि और अमित ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच शमशेर रहे। संगठन के सचिव शौजब हुसैन और मुकेश पटेल ने टीम को पुरस्कत किया। अंपायरिंग अशद अब्बास और पंकज गुप्ता ने की जबकि स्कोरर फारूक शाह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed