फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tanishka Sarin of Chandigarh and Rahul of Jharkhand were the target

चंडीगढ़ की तनिष्का सरीन और झारखंड के राहुल ने साधा सटीक निशाना

Sat, 01 Feb 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tanishka Sarin of Chandigarh and Rahul of Jharkhand were the target
धानापुर(चंदौली)। क्षेत्र के शहीदगांव स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे 65वीं मध्यमिक विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शुक्रवार को अंडर 14 बालक औ बालिका वर्ग के लिए इंडियन राउंड की प्रतिस्पर्धा हुई। तीस और बीस मीटर के लक्ष्य के ओवरआल में बालिका वर्ग में चंडीगढ़ की तनिष्का सरीन ने 678 अंक प्राप्त कर अव्वल रही। वहीं बालक वर्ग में झारखंड के राहुल सिंह ने सबसे सटीक निशाना साधा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के ओवरआल में महाराष्ट्र की सयालि उज्जवला ने 677 अंक अंक प्राप्त कर दूसरा और तेलांगाना की टी. रजीथा 664 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग के ओवर आल में जयपाल पुर्ति 692 अंक के साथ दूसरे और पप्पू किसु 676 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। /इंडियन राउंड अंडर 14 वर्षीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में झारखंड ने 1978 अंक प्राप्त करके पहले स्थान पर रहा जबकि महाराष्ट्र 1953अंक प्राप्त कर दूसरे और 1919 अंक प्राप्त कर मणिपुर तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह /बालक वर्ग में झारखंड 2065 अंक के साथ पहले, 1987 अंक के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे और 1973 अंक के साथ महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा। तीस मीटर लक्ष्य भेदने में तीरंदाजी में बालक वर्ग के धीरज कुमार राव प्रथम, जयपाल दूसरे और आर्यन सुनील गरद तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह बालिका वर्ग में तनिष्का सरीन,सयाली उज्जवल माने और टी रजीथा ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया। 20 मीटर में बालक वर्ग की प्रतियोगिता में राहुल सिंह, जयपाल पुर्ति तथा पप्पु किसु और बालिका वर्ग में सयाली उज्जवल माने,तनिष्का सरीन और श1वेता विश्वास ने पहले तीन स्थानपर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed