फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Take the survey for toilets

शौचालयों के लिए सर्वे कराएं

Fri, 28 Oct 2016 01:47 AM IST
Updated Fri, 28 Oct 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी श्री कुमार प्रशांत ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के वार्डों में शौचालयों का निर्माण कराकर ओडीएफ करने को लेकर नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत चंदौली, चकिया व सैयदराजा के अधिशासी अधिकारियों की गुरुवार की देर शाम बैठक ली। निर्देश दिया कि कितने और शौचालयों की आवश्यकता है, इसका सर्वे कराएं।

इस दौरान डीएम ने कहा कि नवंबर के द्वितीय सप्ताह में प्रशिक्षण कार्यक्रम कराए जाएं, जिसमें सभासदों को शामिल करें। लोगों में जागरूकता के लिए रैली निकालने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिला कार्यक्रम प्रबंधक से समन्वय बनाकर प्रशिक्षण कार्यक्रम कराने के पश्चात ओडीएफ टीमों द्वारा ट्रेनिंग के कार्य कराएं। जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ओडीएफ ग्राम मवैया, केशवपुर, मुहम्मदपुर व छांगुरपुर में सार्वजनिक स्नान घर बनाने, कम्पोस्ट पिट, सोख्ता गड्ढा, वेस्ट कलेक्शन यूनिट एवं ठोस अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण हेतु व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed