{"_id":"6232351cdc3b9e1671161162","slug":"take-action-against-those-who-destroy-forest-wealth-chandauli-news-vns64351157","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन संपदा नष्ट करने वालों के विरुद्ध करें कार्रवाई: मुख्य वन संरक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन संपदा नष्ट करने वालों के विरुद्ध करें कार्रवाई: मुख्य वन संरक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। मानसून सत्र में वन क्षेत्र में होने वाले पौधरोपण की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) डॉ. एसएन मिश्रा नौगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विभिन्न वन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्रिम मृदा कार्यों की गुणवत्ता व पौधशालाओं में उगाए गए पौधों के बारे में भी जाना। वहीं वन क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के साथ वन संपदा नष्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।
मुख्य वन संरक्षक ने मानसून की तैयारियों के तहत नौगढ़ और मझगाई रेंज में पौधरोपण के लिए कराए जा रहे अग्रिम मृदा कार्यों की गुणवत्ता को देख प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने नर्सरियों में उगाए जा रहे पौधों की क्षेत्रीय वनाधिकारियों को निरंतर निराई, गुड़ाई और सिंचाई करने का निर्देश दिया। नौगढ़ रेंज के सामाजिक वानिकी योजना से वन क्षेत्र नौबारी के 15 हेक्टेयर में कराए गए अग्रिम मृदा कार्य व मझगाई रेंज के जिगनहवा में 20 हेक्टेयर, अकड़हिया में 20 हेक्टेयर, गजलका में 10 हेक्टेयर, सवइया में 10 हेक्टेयर में श्रमिकों द्वारा खोदे गए बोना नाली और गड्ढों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। डीएफओ रामनगर दिनेश सिंह ने बताया कि जुलाई से 15 अगस्त तक होने वाले पौधरोपण के लिए प्रभाग द्वारा स्थापित 20 नर्सरियों पौधे तैयार किए जा रहे हैं। वन विभाग की ओर से पौधरोपण अभियान जारी रहेगा। इस दौरान उपप्रभागीय वन अधिकारी चकिया धर्मेंद्र सिंह, वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ रिजवान अली, वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी मकसूद हुसैन, वन क्षेत्राधिकारी चंद्रप्रभा बृजेश पांडेय, वन क्षेत्राधिकारी मझगांई इमरान खान मौजूद रहे।