फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Take a balanced diet pregnant for the development of the fetus: Priyatama

गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए गर्भवती लें संतुलित आहार: प्रियतमा

Fri, 03 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Take a balanced diet pregnant for the development of the fetus: Priyatama
कंदवा। गर्भस्थ शिशु के बेहतर मानसिक विकास के लिए हर गर्भवती को संतुलित आहार लेना अति आवश्यक है। खासकर विटामिन बी का सेवन नियमित होना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां, अनाज और दाल में विटामिन बी पाया जाता है। यह जानकारी रेवसा गांव स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) प्रियतमा तिवारी ने बृहस्पतिवार को दी।
विज्ञापन

बताया कि विटामिन बी का नियमित सेवन पेट में पल रहे शिशु में स्पाइना बिफिडा जैसे तंत्रिका ट्यूब दोष को विकसित होने से बचाता है। इसके साथ ही अन्य जन्मजात दोषों जैसे खंड तालु (क्लैफ्ट पैलेट) आदि को भी रोकने में मदद कर सकता है। हर गर्भवती को आयरन और विटामिन बी की आपूर्ति के लिए नियमित चिकित्सक के संपर्क में रहना चाहिए। बताया कि हर गर्भवती को अपने आहार में विटामिन, मिनिरल और पोषक तत्वों के पूर्ति के लिए संतुलित आहार लेना अति आवश्यक है। गर्भावस्था में विटामिन की कमी से नवजात की रीढ़ की हड्डी में विकार हो सकता है। इसका सीधा असर उसके मस्तिष्क के विकास पर भी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed