फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Suspicious dead body of married woman was found hanging on the noose

विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकता मिला शव

Thu, 27 Oct 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Suspicious dead body of married woman was found hanging on the noose
शिकारगंज। चकिया कोतवाली अंतर्गत हेतिमपुर ग्राम पंचायत के पथरौलिया गांव में विवाहिता सोनी (30) का फंदे से लटकता शव मिला। विवाहिता ने रात में पति से बात की और उसके बाद कमरे में चली गई। सुबह उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके देवर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ की जांच पड़ताल। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हेतिमपुर गांव निवासी राजू के पुत्र गुड्डू की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व बिहार के भभुआ जिला देवलीया थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय गांव निवासी सोनी से हुई थी। गुड्डू और उसके पिता राजू लंबे समय से बंगलुरु में रहकर किसी निजी कंपनी में कार्य करते हैं। गुड्डू और सोनी को एक पुत्र आजाद (05) और पुत्री चली(03) है। गुड्डू पांच भाइयों में सबसे बड़ा है। गुड्डू के अन्य भाई बाहर ही किसी कंपनी में रहकर काम करते हैं। मंगलवार को सोनी अपने पति से फोन पर बात करने के बाद बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सोनी को फंदे झूलता हुुआ देख बच्चों ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घर पर पहुंचे गये। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। सीओ रघुराज ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौके के कारणों का स्पष्ट तौर पर पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed