फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Suspect recently found dead body hanging

संदिग्ध हाल में ववाहिता का शव फंदे से लटकता मिला

Fri, 13 Nov 2020 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Suspect recently found dead body hanging
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौड़ी गांव में स्थित एक घर के कमरे में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध हाल में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ अलीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

चकिया कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी राजेंद्र सिंह की पुत्री प्रियजा कुमारी की शादी अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौड़ी गांव के रहने वाले अमरनाथ मौर्या के पुत्र दिलीप मौर्य से अप्रैल में हुई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह प्रिया खाना बनाकर अपने कमरे में चली गई। जब बहुत देर तक वह कमरे से नहीं निकली तो परिजन उसे देखने के लिए कमरे में गए। जहां वह छत में लगी कुंडी के सहारे फंदे में लटकी हुई मिली। आनन फानन परिवार वाले उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग प्रिया के ससुराल पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ अलीनगर थाने में तहरीर दी है। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed