फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP Election 2022 Chandauli saiyadraja BJP candidate Sushil Singh created history

UP Election Result: चंदौली में सुशील सिंह ने रचा इतिहास, लगातार चार बार जीतने वाले पहले विधायक

Fri, 11 Mar 2022 10:31 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2022 10:31 AM IST
सार

सुशील सिंह चंदौली के पहले ऐसे विधायक हैं जो लगातार चार बार से विधायक हैं। सुशील ने अपनी पूरी जिंदगी में पांच विधानसभा चुनाव लड़ा है। जिसमें केवल पहला और एक चुनाव हारे बाकि चारों में उन्होंने जीत मिली।

विज्ञापन
UP Election 2022 Chandauli saiyadraja  BJP candidate Sushil Singh created history
सुशील सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल की हॉट सीट माने जाने वाली चंदौली की सैयदराजा सीट पर दोबारा और लगातार चार बार विधानसभा चुनाव जीतकर सुशील सिंह ने इतिहास रच दिया है। सुशील जिले के पहले ऐसे विधायक हैं जो लगातार चार बार से विधायक हैं। सुशील ने अपनी पूरी जिंदगी में पांच विधानसभा चुनाव लड़ा है। जिसमें केवल पहला और एक चुनाव हारे बाकि चारों में उन्होंने जीत मिली।

विज्ञापन


सुशील सिंह सबसे पहले चंदौली के धानापुर विधानसभा सीट से सन 2002 में बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़े थे। उस चुनाव में सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव से उन्हें मात्र 26 मतों हार मिली थी। सन 2007 में सुशील सिंह ने फिर बसपा से चुनाव लड़ा और सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव को हरा दिया।
विज्ञापन


2012 में परिसिमन हुआ और धानापुर सीट का नाम बदलकर सकलडीहा कर दिया गया। सन 2012 में सुुशील सिंह निर्दल चुनाव लड़े और दोबारा प्रभुनारायण सिंह यादव को हराया। फिर 2017 में भाजपा से सैयदराजा विधानसभा से चुनाव लड़ा और बसपा के विनीत सिंह को हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील ने मनोज को हराकर पूरा किया बदला

UP Election 2022 Chandauli saiyadraja  BJP candidate Sushil Singh created history
नामांकन पर्चा दाखिल करते सुशील सिंह - फोटो : फाइल

इस बार फिर से सैयदराजा विधानसभा सीट से सपा के मनोज सिंह डब्लू को हराकर लगातार चार बार जीतने वाले चंदौली के पहले विधायक बने हैं। बता दें कि सुशील सिंह के निकट प्रतिद्वंदी रहे मनोज डब्लू ने निर्दलीय चुनाव लड़कर उनके चाचा बृजेश सिंह को 2012 के करारी शिकस्त दी थी। सुशील ने मनोज को लगातार दो बार हराकर अपने चाचा के हार का जबरदस्त बदला लिया है।

सुशील सिंह की टीम मैनेजमेंट मानी जाती है जबरदस्त
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह का चुनाव के दौरान टीम मैनेजमेंट कला के सभी कायल हैं। कहा जाता है कि कड़ी मेहनत के साथ सुशील को टीम मैनेजमेंट में महारत हासिल है। काफी कम दिन के बावजूद भी क्षेत्र का शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिस तक सुशील नहीं पहुंचे हों। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और विभिन्न विकास कार्य कराए और दिन रात लोगों से संपर्क किया।

कोरोना काल और लॉक डाउन जैसे दौर में भी वे लोगों के बीच बने रहे। इसके अलावा उन्होंने चुनाव प्रचार मुहिम भी बहुत सोच-समझकर तैयार की थी और यह चुनाव से कई महीने पहले ही शुरू कर दी गई थी।

चंदौली में तीन सीटों पर खिला कमल, एक पर चली साइकिल

धान के कटोरे के नाम से प्रसिद्ध चंदौली की जनता ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है। विधानसभा चुनाव के मतगणना के बाद जिले के तीन विधानसभा सीटों पर कमल खिला तो वहीं एक सीट पर सपा की साइकिल चली। विधानसभा चुनाव 2017 में भी यही स्थिति थी कुछ भी नहीं बदला, हां बदले तो चकिया और मुगलसराय क्षेत्र के दो प्रत्याशी पर जनता ने उनपर भी भरोसा जताया और कमल खिलाया।सैयदराजा से सुशील सिंह, मुगलसराय से भाजपा के रमेश जायसवाल, सकलडीहा से सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव और चकिया से भाजपा के कैलाश खरवार की जीत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed