फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Suraj Yadav topper in XII

बारहवीं में सूरज यादव चमके 

Sat, 07 May 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 07 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Suraj Yadav  topper in XII
आदित्य और अनन्या को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते घरवाले
आईसीएसई  का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित होते ही जिले के एकमात्र विद्यालय सेंट जांस के परीक्षार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्राचार्य फादर प्रकाश ने बताया कि इस वर्ष आईसीएसई बोर्ड  में 12वीं के छात्र सूरज कुमार यादव ने सर्वाधिक 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया, जबकि 81.8 प्रतिशत पाकर वर्तिका सिंह ने द्वितीय तथा 71.8  प्रतिशत पाकर रोहित यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन

 उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 10वीं  में 92.67 प्रतिशत अंक पाकर आयुष कुमार केशरी प्रथम रहे तो 92.5 प्रतिशत  पाकर आदित्य जायसवाल ने दूसरा और 90.67 प्रतिशत अंक पाकर अनन्या गुप्ता  तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि स्कूल का 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जबकि 12वीं का 84.2 प्रतिशत  रहा। दसवीं में कुल 99 छात्र-छात्राएं सफल रहे, जबकि 12वीं में 16  छात्र-छात्राओं में 14 उत्तीर्ण रहे। दो विद्यार्थियों को असफलता हाथ लगी। सफल  छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे  जहां भी रहें दीपक की तरह संसार को आलोकित करते हुए विश्व  पटल पर जिले और विद्यालय का नाम रोशन करें। कहा कि बच्चे कच्चे घड़े  के समान होते हैं और उन्हें परिपक्व कर सही दिशा निर्देश देना शिक्षकों का  काम है। अगर शिक्षक उन्हें सही दिशा निर्देश देंगे तो बच्चे अवश्य ही  विद्यालय, जिला और देश का नाम रौशन करेंगे। उधर  परिणाम जानने के लिए छात्र विभिन्न साइबर कैफे में पहुंचे। छात्रों की सफलता पर उनके अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद दोस्तों से मिलकर एक दूसरे की सफलता पर बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed