फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Subhash Nagar, Chandasi's team won, entered the next round

Chandauli News: सुभाष नगर, चंदासी की टीम जीती, अगले दौर में किया प्रवेश

Sat, 23 May 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Subhash Nagar, Chandasi's team won, entered the next round
पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर में ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी। सं - फोटो : ​भिनगा में चेहरा ढक कर गुजरते बाइक सवार।
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार की रात में दो मैच खेला गया। पहला मैच सुभाष नगर और रेलवे सेटलमेंट के बीच खेला गया।एकतरफा मुकाबले ने सुभाष नगर ने 80 रन से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला चंदासी और पूर्वी बाजार के बीच खेला गया। इसमें चंदासी ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्रमश: आकीब और रामू रहे। पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सुभाष नगर की टीम ने आकीब और धनंजय के विस्फोटक बल्लेबाजी से निर्धारित ओवर में एक विकेट खोकर 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे सेटलमेंट की टीम नौ विकेट पर 56 रन ही बना सकी। शानदार बल्लेबाजी के लिए आकीब को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं, दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूर्वी बाजार की टीम ने निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदासी की टीम ने रामू के शानदार बल्लेबाजी के दम पर 13 गेंद शेष रहते नौ विकेट से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। अर्धशतक बनाने पर रामू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसके पहले मुख्यअतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी, सपा महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, अअभिनेता पप्पू यादव, सुरेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। आयोजक सभासद आरती यादव व समाजसेवी श्रवण यादव ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि नगर पालिका प्रीमियर लीग से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिल रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह और अनुशासन सराहनीय है। कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल भावना और आपसी भाईचारा मजबूत हो रहा है।
कमेंट्री संदीप यादव ने की, जबकि निर्णायक की भूमिका में राधेश्याम यादव और शशि मिश्रा। इस मौके पर विशाल तिवारी, दीपक दुबे, राकेश रोशन, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed