फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students visited the SDM's residence to demand clean drinking water and toilets.

Chandauli News: स्वच्छ पेयजल और शौचालय के लिए एसडीएम आवास पहुंचे विद्यार्थी

Sat, 19 Sep 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Students visited the SDM's residence to demand clean drinking water and toilets.
बबुरी। नियामताबाद विकास खंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचोखर में स्वच्छ पेयजल और शौचालय की सुविधा नहीं होने से परेशान करीब 50 छात्र-छात्राएं शुक्रवार को पीडीडीयू नगर स्थित एसडीएम आवास पहुंच गए।
विज्ञापन

छात्रों ने एसडीएम राजेश कुमार वर्मा से विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर एसडीएम ने विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया और बीडीओ को नई बोरिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने एसडीएम को बताया कि विद्यालय में लगी बोरिंग से लंबे समय से गंदा पानी निकल रहा है। इसके कारण पीने के पानी के लिए उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। छात्राओं ने अलग शौचालय की व्यवस्था नहीं होने की समस्या भी बताई। छात्रों की शिकायत सुनने के बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बीडीओ नियामताबाद को विद्यालय में स्वच्छ पेयजल के लिए नई बोरिंग कराने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय निरीक्षक को शौचालय समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने एसडीएम को बताया कि सड़क निर्माण के बाद विद्यालय का मैदान सड़क से काफी नीचे हो गया है। बारिश का पानी मैदान में भर जाता है। इससे छात्रों को आने-जाने और खेलकूद में परेशानी होती है। इस पर एसडीएम ने मैदान पर मिट्टी भरवाने का आश्वासन दिया।

एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि विद्यालय में पानी, शौचालय से जुड़ी शिकायत मिली थी। अधिकारियों को समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed