फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students sitting on dharna in college for student union election

छात्रसंघ चुनाव के लिए कालेज में धरने पर बैठे छात्र

Thu, 06 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students sitting on dharna in college for student union election
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज में चुनाव की तिथि घोषित किये जाने की मांग को लेकर छात्र बृहस्पतिवार की शाम कालेज परिसर में धरने पर बैठ गये। इस दौरान वहां मौजूद शिक्षकों ने धरनारत छात्रों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं मानें।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज में छात्र कई दिनों से छात्रसंघ चुनाव कराये जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ महाविद्यालय प्रशासन जिला प्रशासन से अनुमति मिलने पर चुनाव कराने की बात कह रहा है। इन सबके बीच छात्रसंघ चुनाव की उम्मीद पर पानी फिरता देख बृहस्पतिवार की शाम छात्र नेता नाराज हो गये और महाविद्यालय परिसर में धरने में बैठ गये। बाद में शिक्षकों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन सभी लोग छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किये जाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान अजय यादव गोलू, चाहत सिंह, अभिषेक कुमार, कमलेश यादव, कृष्णकांत चौहान, सूरज यादव, विकाश यादव विक्की, मोहित श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता, सत्यम, अभिषेक यादव, द्वारिका नाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed