फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students ran well in the run Far Fun

रन फार फन में खूब दौड़े छात्र

Mon, 25 Jan 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 25 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students ran well in the run Far Fun
स्थानीय 91 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से रविवार को बटालियन के गोद लिए हुए
विज्ञापन
हृदयपुर से यूरोपियन कालोनी स्थित बाकले प्रमोद शाला तक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।

 इसमें नगर पालिका इंटर कालेज, पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज और लालबहादुर शासत्री महाविद्यालय के तीन सौ छात्र सैनिकों ने प्रतिभाग किया। पांच किलोमीटर लंबे मिनी मैराथन के माध्यम से छात्र सैनिकों ने देश में अनेकता में एकता का संदेश दिया।
सुबह आठ बजे दौड़ की शुरुआत बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल टीएस कैरोन ने हरी झंडी दिखाकर की। इसके पूर्व कर्नल ने कहा कि इस प्रकार के दौड़ का आयोजन का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करना है। छात्र सैनिक सभी में भाईचारा का भाव पैदा करेंगे।

खेल की भावना के माध्यम से छात्र सैनिकों के व्यक्तित्व विकास, स्फूर्ति पैदा कर देश सेवा का भाव जागृत करना है।  रन फार फन छात्र सैनिकों को यह संदेश देगा कि कठिन परिस्थितियों में भी हंसते खेलते कठिनाइयों को भेदते हुए लक्ष्य प्राप्त करना है।

मेजर अमरेन्द्र कुमार और डा. अशोक त्रिपाठी ने कहा कि एनसीसी में खेल भावना को बढ़ाते हुए दूसरों के अंदर भी नेतृत्व एवं कर्तव्य निष्ठा का भाव भरना है।

दौड़ प्लांट डिपो, सिकटिया, यूरोपयिन कालोनी होते हुए बाकले प्रमोद शाला में पहुंच कर समाप्त हुआ। दौड़ में बालक के जूनियर वर्ग में आशीष यादव, विशाल यादव, बहादुर यादव ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी, इशिका विश्वकर्मा और मनीषा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग में संजय यादव और चंद्रजीत यादव संयुक्त रूप से प्रथम, सोनू यादव द्वितीय जबकि बालिका वर्ग में रूपा प्रथम, रागिनी द्वितीय और प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


दौड़ के दौरान जगह जगह दौड़ रहे लोगों को नीबू पानी पिलाया गया।

इस अवसर पर सुबेदार मेजर तारापति पौड़ियाल, सुबेदार प्रेमसुख वीरबहादुर यादव, पीजे कुमार, बन्नी सिंह, हवलदार गणेश, कुंदन, इंद्रजीत सिंह, सुखबहादुर,  सरोज, दयाशंकर, रामचंद्र यादव, गुरुनानक, मुन्ना यादव, विशाल यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed