फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students adamant on demanding declaration of students' union elections

छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कराने की मांग पर अड़े छात्र

Sat, 06 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Students adamant on demanding declaration of students' union elections
सकलडीहा पीजी कालेज में चुनाव कराने के लिए धरना देते सछास कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर चुनाव अधिकारी ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर चुनाव कराने की मांग की है। बावजूद इसके एक सप्ताह बाद भी अनुमति नहीं मिलने से आक्रोशित छात्र नेता शनिवार को कॉलेज के गेट पर अनशन पर बैठ गए। उन्होंने चुनाव अधिकारी और प्राचार्य से चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग कर रहे हैं। प्राचार्य के डीएम से मिलकर चुनाव कराने का आश्वासन देने के बाद भी छात्र अड़े है।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में वर्ष 2018 से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुआ है। चुनाव को लेकर बार-बार कोरा आश्वासन मिलने से छात्रों में आक्रोश है। इस वर्ष चुनाव कराने को लेकर चुनाव अधिकारी डा. उदयशंकर झा ने डीएम को पत्र भेजकर अनुमति मांगी लेकिन एक सप्ताह बाद भी अनुमति नहीं मिलने पर छात्र नेता कॉलेज गेट पर प्राचार्य सहित चुनाव अधिकारी को रोककर नारेबाजी करने लगे। आरोप लगाया कि एलबीएस डिग्री कॉलेज पीडीडीयू नगर में दो दिन में चुनावों की तिथि मिल जाती है लेकिन यहां चुनाव का समय निर्धारित नहीं हो पा रहा है। चुनाव अधिकारी बदलने व चुनाव की अनुमति की मांग को लेकर अनशन पर बैठे छात्रों ने चेतावनी दी है कि जल्द तिथि घोषित नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। अनशन पर बैठने वाले छात्रों में अभिषेक यादव, जय विक्रांत यादव, मुकेश सिंह यादव, नितिश यादव, कुलदीप यादव, सतेंद्र यादव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed