{"_id":"64b5907c9a6bbc119e0adf54","slug":"student-going-to-visit-kashi-died-after-falling-from-the-train-chandauli-news-c-20-1-296844-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: काशी दर्शन करने जा रहे छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: काशी दर्शन करने जा रहे छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन यार्ड में सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। पटना में रहकर पॉलिटेक्निक कर रहा छात्र दोस्तों के साथ हावड़ा- अमृतसर एक्सप्रेस से काशी दर्शन के लिए आ रहा था। ट्रेन के गेट पर खड़े होकर बाहर देखने के दौरान अनियंत्रित होकर युवक नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
बिहार के रोहतास जिले के चेनारी निवासी विकास कुमार चौबे उर्फ चंदन पटना में पॉलिटेक्निक कर रहा था। सोमवार की सुबह वह हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस से अपने चार दोस्तों के साथ काशी दर्शन करने के लिए चला था। ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन यार्ड में पहुंची तो विकास ट्रेन के गेट पर खड़े होकर बाहर झांकने लगा। इसी बीच ट्रेन के झटका लेने पर वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
साथी को गिरता देख अन्य युवकों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और नीचे उतर आए। सूचना पाकर आरपीएफ और अलीनगर पुलिस पहुंच गई। अलीनगर थाना के एसआई ताराचंद सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। परिवार वालों के सूचित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।