{"_id":"657b52cf243ed0f8e7080aa5","slug":"student-commits-suicide-by-hanging-himself-from-a-rope-with-the-help-of-a-fan-hook-chandauli-news-c-189-1-svns1013-7267-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: छात्र ने पंखे के हुक के सहारे रस्सी से झूलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: छात्र ने पंखे के हुक के सहारे रस्सी से झूलकर दी जान
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र चहनिया गांव में बुधवार की रात में सौरभ गुप्ता (20) ने घर में पंखे के हुक से सहारे रस्सी के फंदे से झूलकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चहनिया के रहने वाले संजय गुप्ता का पुत्र सौरभ खंडवारी डिग्री काॅलेज में बीए का छात्र था। बुधवार की रात में वह परिजनों के साथ हंस बोल कर अपने कमरे में सोने चला गया । पिता - मां रमौली स्थित मुर्गी फार्म पर गये थे । इस दौरान सौरभ ने पंखे के हुक के सहारे रस्सी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। परिवार वाले जब किसी काम से उसको बुलाने गये तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों ने किसी प्रकार दरवाजा खोला तो सौरभ को फंदे से लटकता देख सन्न रह गये । उसे फंदे से उतारकर मथेला स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले गये । यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । सूचना के बाद युवके घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं पुलिस आत्महत्या के कारणों को तलाशने के लिए युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। घटना के बाद से पिता संजय गुप्ता, माता अंजली देवी व दोनों बहनों का रो- रो कर हाल बेहाल हो गया । इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।