फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Strong Achievers Mughalsarai reach the final thanks to Nikhil's century.

Chandauli News: निखिल के शतक से स्ट्रांग अचीवर्स मुगलसराय फाइनल में पहुंचा

Thu, 18 Jun 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Strong Achievers Mughalsarai reach the final thanks to Nikhil's century.
दुलहीपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम। स्रोत:-जागरूक पाठक
बीपी स्कूल के खेल मैदान में में बुधवार को राजाराम पटेल अंडर-16 अंतरराज्यीय सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरे सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें स्ट्रॉंग अचीवर्स मुगलसराय ने शारदा मोहन को 180 रन से पराजित किया। इसी के साथ मुगलसराय की टीम फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

टॉस जीतका पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्ट्रांग अचीवर्स ने 25 ओवर में 300 रन बनाए। टीम की तरफ से निखिल ने 29 गेंद पर 12 छक्के और 5 चौके की मदद से 111 रन बनाए। वहीं शुभम यादव ने 49 और अर्णव ने तेज 44 रन बनाए। शारदा मोहन की तरफ से सुशांत ,शरद ,सूरज ,और अंश ने एक- एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शारदा मोहन की टीम 18 ओवर में मात्र 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज अर्जुन ने 26 गेंद पर 40 रन बनाकर अच्छा प्रयास किया लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। आदित्य ने 26 रन बनाए। स्ट्रांग अचीवर्स की तरफ से रेंस, सागर, अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। निखिल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। समाजसेवी आजम रब्बानी ने विजेता टीम को पुरस्कार दिया। अंपायर हुसैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed