{"_id":"3e69dc414b72352272853fc722ec139e","slug":"strike-for-arrears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एरियर के लिए रहे पर हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एरियर के लिए रहे पर हड़ताल
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sat, 07 Feb 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल का एरियर व शिक्षकों के एक महीने का वेतन भुगतान न होने से सकलडीहा
विज्ञापन
पीजी कालेज के शिक्षक व कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर बैठे रहे।
इस दौरान धरना भी दिया। देर शाम मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घंटों मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। उधर प्राचार्य डा. प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मामला हल किए जाने को लेकर प्रयास जारी है।
गौरतलब है कि सकलडीहा पी जी कालेज में कुल 36 शिक्षक व कर्मचारी तैनात हैं। कर्मचारियों का वर्ष 2008 से 2014 तक एरियर व शिक्षकों के एक महीने का वेतन भुगतान नहीं हुआ है।
जिससे नाराज शिक्षक व कर्मचारी चार फरवरी से आंदोलित हैं। शुक्रवार को हड़तालियों व प्राचार्य के बीच विवाद बढ़ गया। मामला बिगड़ता देख प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली पुलिस को बुलवा लिया। कोतवाल साजिद सिद्दीकी भी कालेज में पहुंचे पर बात नहीं बनी ।
उधर प्राचार्य द्वारा यह कहा गया वेतन पे बुक पर एक दिन बाद हस्ताक्षर करेंगे। लेकिन शिक्षक आज ही कराने की जिद पर अड़े रहे।