फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Strict on those entering the district, thermal screening

जिले में प्रवेश करने वालों पर सख्ती, हो रही थर्मल स्क्रीनिंग

Fri, 17 Apr 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Strict on those entering the district, thermal screening
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला पुलिस और सख्त हो गई है। जिले की सीमाओं पर चौकसी और बढ़ा दी गई है। दूसरे जिले से आने वालों की बार्डर पर अब थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके बाद ही जिले में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार चक्रमण कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार की चूक न होने पाए। शुक्रवार को जिले की विभिन्न सीमाओं पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

जिले की सीमाएं बिहार सहित यूपी के कई जिलों से लगती हैं। सैयदराजा के नौबतपुर और इलिया में बिहार की सीमा लगती है। वहीं पड़ाव में वाराणसी, नौगढ़ में सोनभद्र और चकिया में मिर्जापुर की सीमा लगती है। इसके अलावा चहनिया, कंदवा और धानापुर में गाजीपुर की सीमा लगती है। ऐसे में पुलिस और जिला प्रशासन काफी सतर्क है। पड़ाव संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को वाराणसी- चंदौली की सीमा पड़ाव चौराहे पर पुलिस ने सरकारी चिकित्सकों की मदद से कई लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद ही उन्हें जिले के भीतर प्रवेश दिया गया। इस मौके पर चिकित्सक डा. तेजभान पटेल, रामदुलार राम, सुशील यादव, श्याम सुंदर, पुलिस चौकी प्रभारी धनराज सिंह मौजूद रहे। उधर इलिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मालदह गांव निवासी ओमप्रकाश चौबे बृहस्पतिवार को परिवार के पांच लोगों के साथ दिल्ली से गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते पुलिस चिकित्सकों की टीम के साथ उनके घर पहुंची और सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान सभी लोगों का तापमान सामान्य मिला। इसके बाद पुलिस की ओर से भी परिवार को 14 दिनों तक के लिए घर मे कोरोंटाइन रहने के लिए निर्देशित किया गया। इसी तरह चकिया, नौगढ़, चहनिया और कंदवा में भी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। इसके बाद लोगों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को देखते हुए जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी सीमाओं पर पुलिसकर्मियों को काफी संख्या में तैनात किया गया है। सीमाओं पर थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई जा रही है। ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए। हेमंत कुटियाल, एसपी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed