{"_id":"619d3fd80ce1713ce17e2558","slug":"strengthen-democracy-by-enrolling-in-voter-list-chandauli-news-vns6240455110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र को मजबूत करें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र को मजबूत करें युवा
विज्ञापन
चहनिया। केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को क्षेत्र के लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ में लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विषयक मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। मुख्य अतिथि तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्रा, बीडीओ चहनिया, प्रबंधक धनंजय सिंह और जिला दिव्यांग स्वीप आईकॉन राकेश यादव रौशन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराकर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। यह संवैधानिक अधिकार है कहा कि देश में सरकार बनाने का अधिकार जनता को है। इसके लिए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी लोगों का मतदाता बनना जरूरी है। 30 नवंबर तक प्रत्येक बूथ पर बीएलओ उपलब्ध हैं जिनसे मिलकर मतदाता सूची में नाम जोड़वा, हटवा या उसमें संशोधन करवा सकते हैं। बताया कि इसके लिए 27 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। विशिष्ट अतिथि चहनिया के बीडीओ सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं को अपने सामाजिक राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति सजग रहना चाहिए। दूसरे विशिष्ट अतिथि जिला दिव्यांग स्वीप आइकॉन ने कहा कि इस बार दिव्यांगों, बुजुर्गों और कोविड पॉजिटिव लोगों को घर पर मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे लोगों को इसका लाभ लेने के लिए वोटर हेल्प लाइन ऐप और पीडब्ल्यूडी ऐप को डाउनलोड करना जरूरी है। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेमचंद पांडेय, दीपक कुमारी, सर्वेश कुमार, नीलम प्रजापति मौजूद रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने की और संचालन अभय कुमार ने किया।