फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   STP plan eclipsed due to non-acquisition of land

Chandauli News: जमीन का अधिग्रहण नहीं होने से एसटीपी की योजना पर ग्रहण

Fri, 28 Jun 2024 03:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
STP plan eclipsed due to non-acquisition of land
पीडीडीयू नगर। नगर के नालों पानी को गंगा में गिरने से रोकने के लिए 276 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के लिए अभी तक जमीन का अधिग्रहण नहीं हो पाया है। करीब चार साल पहले राजस्व विभाग ने रौना गांव में जमीन चिह्नित की थी। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर से प्रतिदिन 30 एलएलडी यानी तीन करोड़ लीटर सीवेज नालों के जरिये सीधे गंगा में गिर रहा है। इस समस्या के निदान के लिए वर्ष 2020 में 276 करोड़ रुपये की लागत से 37 एमएलडी क्षमता के एसटीपी के निर्माण की योजना तैयार की गई थी। इसके लिए गंगा किनारे स्थित रौना गांव में जमीन चिह्नित की गई थी। चार साल बीतने के बाद भी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया, जिससे एसटीपी पर ग्रहण लग गया। अधिकारियों का कहना है कि शासन से बजट मिलने के बाद एसटीपी की कार्ययोजना आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed