{"_id":"5d3606fe8ebc3e6cc768a479","slug":"storm-chandauli-news-vns4741910150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली से युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली से युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के शिवपुर (अकोढ़ा) गांव के समीप सोमवार की सांयकाल बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रुप से झुलस गया। आनन-फानन परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। चिकित्सक की सूचना पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
शिवपुर गांव निवासी त्रिलोकी का पुत्र धीरज (22) वर्ष अपने साथी अरविंद के साथ पशु आहार लेने के लिए बाइक से मिश्रपुरा जा रहे थे। बारिश आ जाने के कारण गांव के बाहर दोनों एक पेड़ के नीचे रुक गए। इसी दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिरी और उसकी जद में आ गए। आनन-फानन परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लें आए जहां धीरज को चिकित्सकों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं अरविंद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद धीरज के घर में कोहराम मच गया।