फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stopping NPS, UPS and privatization, a fury march was taken out for OPS

Chandauli News: एनपीएस, यूपीएस और निजीकरण को बंद कर ओपीएस के लिए निकाला रोष मार्च

Sat, 02 Aug 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Stopping NPS, UPS and privatization, a fury march was taken out for OPS
अधिकारी को पत्रक सौंपते अटेवा सदस्य। - फोटो : संवाद
चंदौली। पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने अब संघर्ष तेज कर दिया है। शुक्रवार को अटेवा के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन

यह धरना स्थल से शुरू होकर कलक्ट्रेट तक गया। जहां एनपीएस, यूपीएस और निजीकरण को बंद कर ओपीएस लागू करने से संबंधित प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा सौंपा गया। इसमें पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रखने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन

इन दौरान वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के सामाजिक सुरक्षा व सम्मान की लड़ाई है। सरकार ने इसे छीनकर एक असुरक्षित एनपीएस और यूपीएस योजना थोप दी है। देश के करीब एक करोड़ शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी लगातार ओपीएस की मांग कर रहे हैं। एनपीएस में पेंशन के नाम पर नाममात्र की धनराशि मिलती है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली होने तक अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान गिरिजेश कुमार दादा, आंनद पाण्डेय, संजय कुमार सिंह नूरी, सुनील कुमार सिंह, राम दिलास, अरुण रत्नाकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed