फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stones pelted on the car of District President of Samajwadi Mahila Morcha

Chandauli News: समाजवादी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कार पर पथराव

Thu, 02 Mar 2023 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted on the car of District President of Samajwadi Mahila Morcha
24-पड़ाव के सूजाबाद के समीप अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गई सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह प? - फोटो : CHANDAULI
पड़ाव। पड़ाव भूपौली मार्ग पर मंगलवार की दरे रात एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने रही समाजवादी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल की गाड़ी पर कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। पत्थर से वाहन का शीशा टूट गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांचपड़ताल शुरू की है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमले में जिलाध्यक्ष बाल बाल बच गई हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल अपने पति सुजीत पटेल और सहेली रिंकू के साथ मंगलवार की रात दस बजे कार से एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थी। गाड़ी जैसे ही पड़ाव पहुंची आगे चल रहे बारात में शामिल कुछ युवकों ने कार पर पत्थर चला दिया। पत्थर से कार के पीछे का शीशा टूट गया। यह संयोग ही था कि पत्थर जिलाध्यक्ष अथवा कार में सवार अन्य को नहीं लगी। जिलाध्यक्ष की सूचना पर मुगलसराय कोतवाली और रामनगर थाने की पुलिस पहुंच गई। बाद में मामला रामनगर थाना के सूजाबाद चौकी का होने पर जिलाध्यक्ष से तहरीर लेकर सूजाबाद पुलिस ने जांच पडताल शुरू की है। जिलाध्यक्ष की कार पर पथराव को लकर जिले भर में चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed