फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   stole jewelry and cash by breaking into

सेंध लगाकर हजारों रुपये मूल्य के जेवरात नकदी चुराए

Mon, 07 Jun 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
stole jewelry and cash by breaking into
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना के भूपौली चौकी अंतर्गत महरखा गांव में शनिवार की रात चोरों ने रामकेश प्रजापति के पक्के मकान में सेंध लगा दी। चोरों ने घर में घुसकर आलमारी में रखे 42 हजार रुपये नकद सहित लाखों रुपये मूल्य के गहने चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। चोरी की बड़ी घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

क्षेत्र के महरखा गांव निवासी रामकेश प्रजापति शनिवार की देर शाम पक्के मकान से बाहर खपरैलनुमा घर में अपने साले व पत्नी के साथ सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने मकान में पीछे से सेंध लगाकर घर के अंदर प्रवेश कर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 42 हजार रुपये नगद के साथ मंगलसूत्र, करधनी, पायल, मीना, लॉकेट, कान की बाली के साथ ही कीमती साड़ी लेकर भाग निकले। सुबह जब पड़ोसियों ने मकान के पीछे सेंध लगा देखा तो इसकी सूचना रामकेश को दी।
विज्ञापन

खोजबीन करने पर घर से चार सौ मीटर की दूरी पर जेवरात के डब्बे, अटैची आदि पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरी की घटना से इलाके में दशहत है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed