फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stirred by the death of a dozen cows in four days

चार दिन में एक दर्जन गायों की मौत से हड़कंप

Fri, 28 May 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Stirred by the death of a dozen cows in four days
चकिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय से सटे दिरेहूं ग्राम पंचायत में पिछले चार दिनों में एक दर्जन गायों की मौत होने से पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पशुपालक भयभीत हो गए हैं। गांव के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना को उजागर किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय से सटे दिरेहूं गांव में पिछले चार दिनों में एक दर्जन से अधिक गायों की मौत हो गई है। गांव निवासी रमेंद्र नाथ चौधरी की दो गाय, रमाशंकर विश्वकर्मा, सहादुर, बसंती देवी तथा प्रकाश शर्मा की एक-एक गाय की मौत अज्ञात रोग की चपेट में आकर मौत का मामला सामने आया है। पशुपालकों के अनुसार जब तक वे लोग दवा के प्रबंध में जुटे तक उनके पशुओं ने छटपटा कर दम तोड़ दी। इस घटना को लेकर गांव के अन्य पशुपालकों में भय का माहौल बना हुआ है। गांव के शैलेश कुमार ने पशुओं के मरने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों का दी है। गांव के पशुपालकों ने पशु विभाग से बीमारी के बारे में जानकारी करने तथा अन्य पशुओं को भी सुरक्षित रखने के लिए उचित उपचार की मांग की है। गांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान इम्तियाज अहमद ने पशु विभाग से गांव में सर्वे कर पशुओं में होने वाले रोगों के बचाव के उपाय के लिए कहा है। वहीं मृत पशुओं के बाबत उचित मुआवजा पशुपालकों को देने की मांग तहसील प्रशासन से की है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी भारती ने कहा कि पशुओं के मरने की जानकारी नहीं है। गांव में पशुपालकों से संपर्क कर उचित इलाज के उपाय बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed