{"_id":"60cf86848ebc3e2d971fdc4d","slug":"sticks-in-fishing-dispute-seven-injured-chandauli-news-vns5959570160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने के विवाद में चले लाठी डंडे, सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने के विवाद में चले लाठी डंडे, सात जख्मी
विज्ञापन
स्थानीय थाना के रामपुर गांव में शनिवार की रात करीब नौ बजे मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इससे दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैयदराजा पहुंचाया। यहां छह घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रामपुर गांव के तालाब में श्रीनिवास गुप्ता पिछले कई दिनों से मछली पकड़ रहा था। शनिवार की रात मौका देख उसी जगह पर उसका पट्टीदार संजय गुप्ता मछली पकड़ने लगा। कुछ देर बाद पहुंचे श्रीनिवास ने उस जगह मछली पकड़ने से मना किया। इस पर संजय ने हटने से इंकार कर दिया। इस पर श्रीनिवास ने संजय को थप्पड़ मार दिया। इसे लेकर दोनों में विवाद होने लगा और आपस में भीड़ गए। कहासुनी और गाली गलौज के बाद मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चले। मारपीट के दौरान एक पक्ष के श्रीनिवास (46),चंदा देवी (42), लालमनी देवी (57), राकेश गुप्ता (19) और प्रदीप पासवान (26) और दूसरे पक्ष के मुकेश गुप्ता (30) और संजय गुप्ता (27) सहित दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पाते ही 112 नम्बर पुलिस और रामपुर चौकी प्रभारी जयकरन सरोज मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैयदराजा भेजवाया ।जहां चिकित्सक ने मुकेश गुप्ता को प्राथमिक इलाज के बाद वापस घर और अन्य छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार को दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।