{"_id":"6744fe1c09f1c5b1bc014a34","slug":"stayed-hungry-and-thirsty-suffered-setbacks-still-did-not-get-fertilizer-chandauli-news-c-189-1-svns1013-123597-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: भूखे-प्यासे रहे, धक्के खाए, फिर भी नहीं मिली खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: भूखे-प्यासे रहे, धक्के खाए, फिर भी नहीं मिली खाद
विज्ञापन
इलिया। सैदूपुर स्थित सहकारी समिति खरौझा पर सोमवार को डीएपी की आने की सूचना पर किसानों की लंबी कतार लग गई। काफी जद्दोजहद के बीच छह सौ बोरी डीएपी का वितरण किया गया। भूखे-प्यासे रहकर दिनभर धक्के खाने के बाद भी कई किसानों को खाद नहीं मिल पाई। खाद-बीज के अभाव में बुवाई प्रभावित होने की चिंता किसानों के माथे पर साफ दिखी।
डीएपी आने की सूचना पर किसान अपने वाहन समिति के पास खड़ा कर लाइन में लगे थे। खाद वितरण कराने आए एक उप निरीक्षक ने समिति के बाहर खड़े किसानों के वाहनों का चालान कर दिया। इससे किसानों और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। किसानों ने बताया कि एक-दो बोरी डीएपी ऊंट के मुंह में जीरा साबित होगी। खाद के अभाव में गेहूं की बुवाई पिछड़ रही है। इसी तरह कई अन्य किसानों ने भी डीएपी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। समिति के अध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा ने बताया कि समिति पर आए किसानों में छह सौ बोरी डीएपी का वितरण किया गया है। दोबारा खाद आने के बाद किसानों को मुहैया कराई जाएगी।
सकलडीहा : क्षेत्र में किसान डीएपी की किल्लत से जूझ रहे हैं। खाद के अभाव में ज्यादातर समितियां पर ताला लटक रहा है। वहीं, दुकानदार मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। धरहरा साधन सहकारी समिति से किसानों को अभी तक डीएपी नहीं मिल पाई है। किसानों का आरोप है कि सचिव अपने चहेते किसानों को खाद देने के बाद बाजार में बेच रहे हैं। एसडीएम अनुपम मिश्र ने बताया कि सहकारी समितियों की जांच की जाएगी। किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।