{"_id":"668ef673b5abb9edc703a794","slug":"station-escalator-broken-since-20-days-chandauli-news-c-189-1-svns1012-117289-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 20 दिन से स्टेशन की स्वचालित सीढ़ी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 20 दिन से स्टेशन की स्वचालित सीढ़ी खराब
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित स्वचालित सीढ़ी को खराब हुए बीस दिन से अधिक हाे गए। बावजूद इसके मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्वचालित सीढ़ी का संचालन न होने से विशेष कर बुजुर्ग यात्रियों को स्टेशन पर दिक्कत होती है। पीडीडीयू जंक्शन पर प्रतिदिन तीस हजार से अधिक यात्री आवागमन करते हैं।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के टिकट काउंटर से प्लेटफार्म संख्या एक से आठ तक जाने के लिए फुटओवर ब्रिज बना हुआ है। फुटओवर ब्रिज पर चढ़ने में विशेष कर बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए 17 नवंबर 2018 को स्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) लगाई गई थी। एक स्केलेटर चढ़ने के लिए और एक उतरने के लिए बना है। पीडीडीयू जंक्शन से प्रतिदिन 110 ट्रेनें गुजरती हैं। वहीं प्रतिदिन तीस हजार यात्री ट्रेनों पर सवार होते हैं और उतरते हैं। स्केलेटर चालू होने के बाद से ही अक्सर यह खराब रहता है। महीने में औसतन चार से पांच बार इसकी मरम्मत होती है।
बीस दिन पहले फिर से दोनों स्केलेटर एक साथ खराब हो गए। इसका संचालन कर रही कंपनी के अधिकारियों ने मोटर खराब होने की बात कहकर सेवा बंद कर दी है। इस संंबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि स्वचालित सीढ़ी खराब है। इसकी मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही इसे ठीक करा लिया जाएगा।