{"_id":"589788aa4f1c1bf340e8342a","slug":"start-preparing-for-the-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के लिए तैयारी शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के लिए तैयारी शुरू
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Feb 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित मंडी समिति में बैरिकेडिंग निर्माण में जुटे मजदूर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा जिले के चारों विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामांकन के लिए चिह्नित मंडी समिति परिसर में बैरीकेडिंग सहित अन्य तैयारियां चल रही हैं।
फिलहाल मजदूरों द्वारा मंडी समिति के पूर्वी छोर पर बांस बल्ली लगाने का काम किया जा रहा है, ताकि नामांकन तिथि पर सुरक्षा कर्मी अंदर के घेरे में प्रत्याशियों व प्रस्तावकों के अलावा किसी को आने न दें। जनपद में सातवें चक्र में नौ फरवरी से जिले में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 17 फरवरी तक चलेगी। नामांकन की सभी प्रक्रियाएं मंडी समिति परिसर में पूर्ण की जाएगी। मंडी समिति में विधानसभावार नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा व चकिया विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग रिटर्निंग अफसर तैनात किए जाएंगे। जो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र स्वीकार करेंगे। इसे देखते हुए मंडी समिति में नामांकन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। लंबे समय से बंद पड़े मंडी समिति के कमरों की साफ-सफाई के साथ ही रास्तों पर बल्ली लगाने में मजदूर लगे हुए हैं। जिलाधिकारी ने गत दिनों मंडी समिति का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने नामांकन स्थल का चयन करते हुए वहां तक आने-जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग करने के साथ ही सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर अधिकारियों संग तैयारियों को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।