फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Start building bridges to freight corridor

फ्रेट कॉरीडोर के लिए पुल का निर्माण शुरू

Thu, 04 Aug 2016 01:58 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 04 Aug 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
रेलवे के फ्रेट कारिडोर योजना के तहत नौबतपुर में रेलवे पुल के निर्माण में कुछ लोगों  द्वारा एक माह पूर्व विरोध किए जाने के बाद बुधवार को बड़े पैमाने पर पुलिस बल की  मौजूदगी में निर्माण फिर से शुरू कराया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर साहब लाल,  क्षेत्राधिकारी प्रमोद यादव की मौजूदगी में पुलिस की वजह से कोई विरोध नहीं  कर सका। एसडीएम साहब लाल ने बताया कि रेलवे और फ्रेट कॉरीडोर के अधिकारी पुलिया निर्माण में आ रहे अवरोध को दूर करने के लिए जिलाधिकारी से मिले थे।
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण के बाद डेडीकेटेड फ्रेट कारिडोर में रेलवे लाइन बिछाने के लिए जुलाई की शुरुआत में पुलिया बनाने का कार्य नौबतपुर में शुरू किया गया था। वहीं कानूनी प्रक्रिया के बाद न तो शहरी रेट से मुआवजा मिला और न ही घर के किसी भी सदस्य को नौकरी। इससे नाराज किसानों ने जैसे ही पुलिया निर्माण कार्य शुरू हुआ क्षेत्रीय किसान मौके पर पहुंचकर निर्माण  कार्य रोकवा दिए। लोगों ने धरना प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी  थी। इस पर रेलवे और फ्रेट कॉरीडोर के अधिकारियों ने जिलाधिकारी कुमार प्रशांत से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए मामले में  हस्तक्षेप की गुहार लगाई। एसडीएम सदर साहब लाल ने बताया कि डेढ़ सेक्शन पीएसी व  महिला  पुलिस कांस्टेबल लगाए गए हैं। अत्यधिक पुलिस बल की वजह से गांव वाले  विरोध करना तो दूर आस पास भी नहीं फटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed