फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stampede caused due to change of train platform

Chandauli News: ट्रेन का प्लेटफार्म बदलने से मची भगदड़

Tue, 23 Jul 2024 05:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Stampede caused due to change of train platform
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात आनंद विहार से भागलपुर जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस का अचानक प्लेटफार्म बदलने से भगदड़ मच गई। यात्रियों भीड़ को संभालने में जीआरपी कर्मियों को खूब मशक्कत करनी पड़ी। सावन के पहले सोमवार को बैजनाथ धाम जाने के लिए स्टेशन पर रविवार को कांवड़ियों की भारी भीड़ थी। रात में ह्वेयर इज माइ ट्रेन और एनटीएस समेत दूसरे एप पर विक्रमशिला एक्सप्रेस का आगमन प्लेटफार्म नंबर पर दिखा रहा था। ऐसे में कांवडि़या एक नंबर पर पहुंच गए थे। रात 11:54 बजे ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदलकर तीन पर कर दिया गया। इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। जीआरपी और आरपीएफ के जवान भीड़ को संभालने में जुटे रहे। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि डाउन की विक्रमशिला एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म बदलने से काफी परेशानी हुई। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed