{"_id":"6a3eca78fc3e7b2c1d061aa7","slug":"sports-kits-to-be-provided-soon-to-the-districts-mangal-dals-chandauli-news-c-258-1-rdp1005-152518-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जिले के 272 मंगल दलों को जल्द मिलेंगे खेल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जिले के 272 मंगल दलों को जल्द मिलेंगे खेल किट
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से जल्दी ही 272 मंगल दलों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इनमें 214 महिला मंगल दल और 58 पुरुष मंगल दल शामिल हैं। खेल किट मिलने से गांवों में नियमित खेल गतिविधियां संचालित करने में मदद मिलेगी।
जिले की सभी 1810 ग्राम पंचायतों में युवक व महिला मंगल दल गठित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। हालांकि, अब तक सभी मंगल दलों को खेल सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा सकी थी। इसके चलते कई गांवों में खेल गतिविधियां अपेक्षित स्तर पर संचालित नहीं हो पा रही थीं।
युवा कल्याण विभाग ने ऐसे मंगल दलों की सूची तैयार की है, जिन्हें अब तक खेल किट नहीं मिली है। पहले चरण में 272 चयनित मंगल दलों को खेल सामग्री वितरित की जाएगी। विभाग के अनुसार खेल किट में वॉलीबॉल, फुटबॉल सहित अन्य खेलों से संबंधित आवश्यक सामग्री होगी, ताकि ग्रामीण युवाओं को विभिन्न खेलों में भाग लेने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण विभाग के अनुसार, खेल सामग्री वितरण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शासन से उपलब्ध कराई जा रही खेल किट जल्दी ही संबंधित विकास खंडों के माध्यम से चयनित मंगल दलों तक पहुंचाई जाएगी। विभाग का लक्ष्य है कि भविष्य में शेष मंगल दलों को भी चरणबद्ध तरीके से खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में खेल गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
--
खेल सामग्री मिलने से गांवों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे युवाओं में शारीरिक फिटनेस के साथ ही टीम भावना और अनुशासन को बढ़ावा मिलेगा। विशेष रूप से महिला मंगल दलों को खेल किट मिलने से ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों की खेलों में भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है। - सुल्तान सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी।