फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Speedy disposal of pending cases: DM

अधिकारी लंबित मामलों का करें त्वरित निस्तारण: डीएम

Sun, 10 Apr 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Speedy disposal of pending cases: DM
चंदौली। आईजीआरएस से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर शनिवार को डीएम संजीव सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित मामलों के निस्तारण में हो रही देर पर असंतोष व्यक्त करने के साथ शिकायतों के अविलंब निस्तारण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कुछ विभागों की आईजीआरएस संदर्भों के समय से निस्तारण नहीं होने से प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में चले गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस से प्राप्त विभिन्न प्रकार की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में है। उच्च स्तर से इसकी नियमित मानिटरिंग की जा रही है। अत: प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित हो। अधिकारी आईजीआरएस पर प्राप्त संदर्भों का दैनिक रूप से मानिटरिंग करें। भविष्य में समीक्षा के दौरान डिफाल्टर श्रेणी के संदर्भ पाए गए तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने दफ्तरों में समय से बैठें, पब्लिक की शिकायतें सुनें और फौरन गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। शिकायतकर्ता को फोन कर फीडबैक भी अवश्य लिया जाए। समीक्षा के दौरान कुछ विभागीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, जिला विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed