फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Speeding car rammed into a parked truck, two killed, two injured

खड़े ट्रक में समाई तेज रफ्तार कार, दो लोगों की मौत, दो जख्मी

Mon, 18 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Speeding car rammed into a parked truck, two killed, two injured
सैयदराजा स्थानीय थाना के रमऊपुर गांव के समीप काले शहीद बाबा मजार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर शनिवार को आधी रात तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से जा टकरा गई। टक्कर इतना तेज था कि कार पीछे से ट्रक में घुस गई। इस घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक एक ही परिवार के थे और दिल्ली से कोलकाता जा रहे थे।
विज्ञापन

मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले उत्पल डे परिवार सहित नई दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में रहते थे। शनिवार को कार से उत्पल डे (72) परिवार के सदस्यों के साथ कोलकाता के लिए चले थे। कार में पत्नी रमा डे (70), पुत्र सृजन डे (33) और चालक संदीप (35) थे। शनिवार की रात लगभग एक बजे कार रमऊपुर के समीप पहुंची थी। यहां सड़क के किनारे ट्रक खड़ा कर चालक सो गया था। सड़क पर आगे मोड़ होने और ट्रक के पीछे का इंडीकेटर न जलने की वजह से चालक को समझ नहीं आया और तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे घुस गई। इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार सभी लोग अंदर फंस गए। टक्कर की आवाज सुनकर समीप के ढाबे पर बैठे लोग एकत्र हुए और कार में सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। इस दौरान कार सवार उत्पल डे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। यहां सभी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान पुत्र सृजन डे की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को भी सूचित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed