फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special trains will run from Rajgir to Udhampur and Haridwar

Chandauli News: राजगीर से उधमपुर और हरिद्वार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Thu, 10 Apr 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run from Rajgir to Udhampur and Haridwar
पीडीडीयू नगर। गर्मी में हिल स्टेशन जाने वाले यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे राजगीर से हरिद्वार और एमसीटीएम उधमपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। दो जोड़ी ट्रेनें जून माह के अंत तक चलेंगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 03223 राजगीर-हरिद्वार स्पेशल 11 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को राजगीर से सुबह 06.05 बजे खुलेगी। वहीं 03224 हरिद्वार-राजगीर स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 12 अप्रैल से 28 जून तक सुबह 07.20 बजे खुलेगी। यह ट्रेन पटना, दानापुर, पीडीडीयू नगर, वाराणसी, जौनपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद के रास्ते चलेगी। इसी तरह 03221 राजगीर -एमसीटीएम उधमपुर स्पेशल राजगीर से प्रत्येक सोमवार को 14 अप्रैल से 30 जून तक दोपहर 14 बजे खुलेगी। वहीं 03222 एमसीटीएम उधमपुर -राजगीर स्पेशल 16 अप्रैल से दो जुलाई तक उधमपुर से प्रत्येक बुधवार को भोर में 03.15 बजे खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed