फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special trains will run from Howrah to Hisar and Bhagalpur to Udhna.

Chandauli News: हावड़ा से हिसार और भागलपुर से उधना के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Wed, 10 Apr 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run from Howrah to Hisar and Bhagalpur to Udhna.
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। हावड़ा से हिसार और भागलपुर से उधना के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं, पांच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल 11 अप्रैल को जयनगर से सुबह 08.00 बजे खुलकर दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, पीडीडीयू के रास्ते अगले दिन 21.20 बजे उधना पहुंचेगी। इसी तरह उधना-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल 13 और 16 अप्रैल को उधना से 11.25 बजे खुलकर पीडीडीयू, पटना, मोकामा, किउल के रास्ते अगले दिन रात 20.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। भागलपुर-नंदूरबार अनारक्षित स्पेशल 14 और 17 अप्रैल को भागलपुर से 23.00 बजे खुलकर किउल, मोकामा, पटना, पीडीडीयू के रास्ते तीसरे दिन सुबह 07.00 बजे नंदूरबार पहुंचेगी। उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 14 अप्रैल को उधना से 11.25 बजे खुलकर पीडीडीयू, पटना, समस्तीपुर के रास्ते अगले दिन 23.00 बजे जयनगर पहुंचेगी। जयनगर-नंदूरबार अनारक्षित स्पेशल 16 अप्रैल को जयनगर से 02.00 बजे खुलकर दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, पीडीडीयू के रास्ते 17 अप्रैल को दोपहर 12.00 नंदूरबार पहुंचेगी। इसी तरह हावड़ा-हिसार आरक्षित स्पेशल 15 अप्रैल को भागलपुर से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.10 बजे पटना और 17 अप्रैल की सुबह 07.15 बजे जयपुर रूकते हुए 14.50 बजे हिसार पहुंचेगी। वहीं, हिसार-हावड़ा आरक्षित स्पेशल 19 अप्रैल को हिसार से 22.00 बजे खुलकर 21 अप्रैल की शाम 09.15 बजे पटना होते हुए 19.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed