फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special trains will run from Danapur and Darbhanga to Bikaner and Howrah to Ajmer.

Chandauli News: दानापुर और दरभंगा से बीकानेर और हावड़ा से अजमेर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें

Thu, 11 Apr 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run from Danapur and Darbhanga to Bikaner and Howrah to Ajmer.
पीडीडीयू नगर। गर्मी में ट्रेनों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे दानापुर और दरभंगा से बीकानेर और हावड़ा से अजमेर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगी। तीन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाने वालों को आसानी होगी। वहीं वर्तमान की ट्रेनों में भीड़ कुछ कम होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दानापुर बीकानेर स्पेशल 17 और 24 अप्रैल को दानापुर से 21.45 बजे खुलेगी। यह ट्रेन पीडीडीयू, प्रयागराज, टुंडला, आगरा फोर्ट के रास्ते अगले दिन शाम 16.50 बजे रुकते हुए शुक्रवार की रात 2.00 बजे बीकानेर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 20 और 27 अप्रैल को बीकानेर से 15.15 बजे खुलकर 23.05 बजे जयपुर रूकते हुए रविवार को 21.15 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह बीकानेर दरभंगा स्पेशल 14 और 21 अप्रैल को बीकानेर से 12.15 बजे खुलकर सोमवार की रात 20.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 15 और 22 अप्रैल को दरभंगा से 23.30 बजे खुलकर बुधवार को 08.40 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन नहीं आएगी। वहीं मदार (अजमेर) हावड़ा स्पेशल 14 और 21 अप्रैल को मदार से सुबह 08.30 बजे खुलकर सोमवार की सुबह 05.00 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर इसी दिन शाम 18 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 16 और 23 अप्रैल को हावड़ा से 15.00 बजे खुलकर बुधवार की सुबह 05.10 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से खुलकर उसी दिन 21.55 बजे मदार जंक्शन (अजमेर) पहुंचेगी।
विज्ञापन


अब समर स्पेशल के रूप में जून तक चलेगी छह स्पेशल ट्रेनें
पीडीडीयू नगर। यात्रियों की सुविधा के लिए दानापुर और सिकंदराबाद तथा रक्सौल से हैदराबाद के बीच चलाई जा रही तीन स्पेशल ट्रेनों को अब जून माह तक समर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। इससे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान नियमित ट्रेनों में भीड़ कुछ कम होगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अप सिकंदराबाद रक्सौल स्पेशल सिकंदराबाद से अब 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वहीं डाउन में यह ट्रेन 28 जून तक रक्सौल से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वहीं अप हैदराबाद रक्सौल स्पेशल 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से जबकि डाउन में रक्सौल से दो जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल सिकंदराबाद से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को जबकि दानापुर से एक जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed