फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special trains to run from Delhi and Puri during the festival

Chandauli News: त्योहार में दिल्ली, पुरी से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Fri, 17 Oct 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Special trains to run from Delhi and Puri during the festival
पीडीडीयू नगर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से 3 नई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें शकूर बस्ती (दिल्ली)-पटना और आनंद विहार-पुरी स्पेशल अनरिजर्व होगी। एक ट्रेन सोगारिया (राजस्थान)-दानापुर स्पेशल एक फेरा चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। सभी ट्रेनों में सीट फुल हैं और दीपावली, डाला छठ पर घर वापसी के लिए ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल दिख रहा है। इसको देखते हुए रेलवे की ओर से 3 नई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 09817 सोगारिया (राजस्थान)-दानापुर स्पेशल बृहस्पतिवार की रात 23:10 बजे खुली है। यह ट्रेन शुक्रवार की रात 20:00 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09818 स्पेशल शनिवार की रात 01:15 बजे दानापुर से खुलेगी और भोर में 05.15 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर अगले दिन रात 01.10 बजे सोगारिया पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04404 शकूरबस्ती- पटना अनरिजर्वड स्पेशल 17 से 26 अक्तूबर तक रोजाना शकूर की बस्ती से शाम 15:15 बजे खुलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली, गाजियाबाद, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर होते हुए अगले दिन सुबह 09:15 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर दिन में 13:30 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 04403 स्पेशल पटना से 18 से 17 अक्तूबर तक रोजाना पटना से शाम 16:00 बजे खुलेगी और 19:50 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर अगले दिन शाम 14:40 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04408 आनंद विहार पुरी अनरिजर्वड पूजा स्पेशल 18 अक्तूबर को आनंद विहार से रात 23:00 बजे खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन 15:15 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर भभुआ रोड, सासाराम होते हुए अगले दिन दोपहर 13:30 बजे पुरी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed