फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special train will run from Patna to Ahmedabad

पटना से अहमदाबाद के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 06 Apr 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Special train will run from Patna to Ahmedabad
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन से होकर पटना से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन 11 अप्रैल से किया जाएगा। इसके साथ ही सूरत से मुजफ्फरपुर तक भी एक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सूरत मुजफ्फरपुर और अहमदाबाद पटना साप्ताहिक ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। अहमदाबाद पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को अहमदाबाद से रात 21.50 बजे खुलकर नाडियाड, आनंद, छायापुरी, दामोह, रतलाम, नागदा, उज्जैन, बेरछा, सुजालपुर, सिहोर, संत हरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दामोह, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी होते हुए तीसरे दिन रात 00.45 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय पहुंचेगी। यहां से खुलकर बक्सर, आरा, दानापुर होते हुए भोर में 3.50 बजे पटना पहुुंचेगी। इसी तरह 13 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10.5 बजे पटना से खुलेगी। दोपहर 14 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

यहां से चलकर, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड,प्रयागराज, मानिकपुर, सतना होते हुए तीसरे दिन शाम 17.45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसी तरह सूरत मुजफ्फरपुर साप्ताहिक ट्रेन 16 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को सूरत से चलेगी। यह ट्रेन बड़ोदरा, रतलाम, उज्जैन, मक्सी,राजगढ़, गुना, अशोकनगर, बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, फैजाबाद, अयोध्या, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया,छपरा, हाजीपुर होते हुए तीसरे दिन सुबह 04.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन 18 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को रात नौ बजे मुजफ्फरपुर से खुलकर तीसरे दिन शाम पांच बजे सूरत पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed