फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special strategy will be made to stop human trafficking through trains

Chandauli News: ट्रेनों से मानव तस्करी रोकने को बनेगी खास रणनीति

Sun, 28 Apr 2024 04:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Special strategy will be made to stop human trafficking through trains
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों से मानव तस्करी रोकने के लिए अब विशेष कार्यबल बनाया जाएगा। इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल और राष्ट्रीय महिला आयोग के बीच आपसी सहमति बनी है। 30 अप्रैल को पीडीडीयू नगर के बाकले प्रमोदशाला में इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय सेमिनार होगा। इसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के साथ डीजीपी, आरपीएफ के एडीजी, आईजी मंथन करेंगे। ट्रेनों के जरिये बालश्रम कराने के लिए नाबालिगों को ले जाने और मानव तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, उड़ीसा, झारखंड, बिहार आदि राज्यों से महानगरों में मानव, खासकर महिलाओं और किशोरियों की तस्करी की जा रही है। इसको देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने आरपीएफ से हाथ मिलाया है। पिछले दिनों आरपीएफ के महानिदेशक मनोज यादव ने राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया था। अब 30 अप्रैल को बाकले प्रमोदशाला में होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार में रणनीति बनेगी। इसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, देबोलीना बनर्जी, डीजीपी रेणुका मिश्र, संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ और अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) नई दिल्ली के मानव तस्करी विरोधी परियोजना समन्वयक के रूप में कार्य कर रहे पूर्व आईपीएस डॉ. पीएम नायर, आरपीएफ के डीजीपी एससी पाढ़ी, आईजी अमरेश कुमार, मनोवैज्ञानिक गौरव गिल आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed