फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special investigation campaign started in view of Independence Day

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चलाया विशेष चेकिंग अभियान

Fri, 13 Aug 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Special investigation campaign started in view of Independence Day
पीडीडीयू नगर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ बृहस्पतिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सभी प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, यात्री विश्रामालय, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल घर और वाहन स्टैंड की सघन चेकिंग की। साथ ही लोगों को सावधान रहने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जीआरपी निरीक्षक अशोक कुमार द्विवेदी और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में चले जांच अभियान में सुरक्षाकर्मियों ने आठों प्लेटफार्म व वेटिंग रूम आदि में पहुंच कर संदिग्धों की तलाश की। वहीं अप और डाउन की ट्रेनों में यात्रियों के सामानों की तलाशी ली। इसके अलावा फुटओवर ब्रिज, यात्री हाल, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, आटो पार्किंग, साइकिल व बाइक स्टैंड पर जांच पड़ताल की गई। अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध सामान या वाहन नहीं मिला। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों को सतर्क रहने, अपरिचित से खाने-पीने का सामान न लेने व संदिग्ध वस्तुओं को हाथ न लगाने की हिदायत भी दी। बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed