फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special campaign will be conducted to check adulteration in milk

Chandauli News: दूध में मिलावट पर चलेगा जांच विशेष अभियान

Wed, 18 Jun 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Special campaign will be conducted to check adulteration in milk
पीडीडीयू नगर। दूध में मिलावट करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा। शासन के निर्देश पर मिलावटी दूध के खिलाफ विभाग की तरफ से विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पिछले दिनों अभियान चलाकर 10 नमूने लिए थे। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2024-2025 में दूध के 22 नमूने लिए गए थे। इनमें से एक नमूना असुरक्षित पाया गया, जबकि 12 नमूनों की गुणवत्ता खराब मिली।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार दूध की सेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए दूध विक्रेता अक्सर हाइड्रोजन पैराक्साइड का उपयोग करते हैं। डॉक्टर दूध पीने से होने वाले कई लाभ के बारे में बताते हैं, वहीं दूध में मिलावट होने पर यह शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले चकिया तिराहा स्थित दूध मंडी से दूध के 10 नमूने लिए गए थे। उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। शासन के निर्देश पर अब फिर से अभियान चलाकर नमूने जांच के बाबत लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कई बार हाइड्रोजन पैराक्साइड का उपयोग दूध की सेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह मूल रूप से दूध में बैक्टीरिया के विकास को रोकता है और इसे जमने से रोकता है। उन्होंने बताया कि मिलावटी दूध पीने से कई बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा दूध में पॉम आयल की मिलावट भी होती है। इन्हीं सब की जांच के लिए नमूने लिए जाते हैं। उधर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से वर्ष 2024-25 में दूध के 22 नमूने लिए गए थे। जांच में एक नमूना असुरक्षित पाया गया। वहीं 12 नमूनों की गुणवत्ता खराब मिली। इसमें से एक नमूने की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। विभाग की ओर से 10 केस फाइल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed