{"_id":"61253b498ebc3e679c12abed","slug":"sp-workers-staged-a-sit-in-with-the-mla-to-build-a-road-chandauli-news-vns6077313113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बनाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक संग दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बनाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक संग दिया धरना
विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बा में सड़क व नाली निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी की ओर से बार -बार कोरा आश्वासन देने से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। वे सड़क का निर्माण शुरू कराने की मांग कर रहे थे। एसडीएम और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी कार्यकर्ताओं से धरना समाप्त करने का निवेदन करते रहे लेकिन विधायक ने निर्माण कार्य शुरू होने तक धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी की।
सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विगत दो वर्ष पूर्व शासन से साढ़े तीन करोड़ रुपया दो किलोमीटर तक सड़क, नाला व पटरी निर्माण के लिये आया लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ है। सड़क और पटरी तो दूर नाला भी आधा-अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया है। क्षेत्र से केंद्र व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री होने के बाद भी पिछले साढ़े चार वर्ष से क्षेत्र की सभी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। सड़क निर्माण शुरू कराने को लेकर बार-बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कोरा आश्वासन ही दे रहे हैं। वहीं विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि सरकार के मंत्री और अधिकारी सिर्फ घोषणा कर रहे है। कोरोना काल में आपदा के नाम पर अधिकारी भारी लूट खसोट में व्यस्त हैं। कम्युनिटी किचन और अलाव के पैसे का भी भुगतान नहीं हो पाया है। बाढ़ आपदा से किसानों में त्राहि-त्राहि मची है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने सड़क निर्माण पूरा होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतवानी दी है। प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजीव सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह यादव, रविंद्र यादव, सुभाष यादव, अनिल चौहान, संतोष यादव, केशव राजभर, सिंटू यादव, मन्नू, जमुना विश्वकर्मा, फैजल खां, बीरेंद्र सिंह शामिल रहे।