{"_id":"6813561aa1f14c613608178a","slug":"sp-workers-demonstrated-in-support-of-ramji-lal-suman-protested-against-the-government-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सपा कार्यकर्ताओं ने रामजी लाल सुमन के समर्थन में किया प्रदर्शन, सरकार के प्रति जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सपा कार्यकर्ताओं ने रामजी लाल सुमन के समर्थन में किया प्रदर्शन, सरकार के प्रति जताया विरोध
Thu, 01 May 2025 04:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 01 May 2025 04:38 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने करणी सेना का विरोध किया कहा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन को लगातार धमकी मिल रही है जिसे लेकर प्रदेशव्यापी आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन को करणी सेना की ओर से लगातार जान से मिल रही धमकी और हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसमें सरकार के विरोध में जमकर भड़ास निकाली और अंत में जुलूस निकालकर कलेक्ट पहुंचे जहां पर एडीएम रतन वर्मा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ लगातार करणी सेना की ओर से हमला किया जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं सरकार का उन्हें संरक्षण प्राप्त है। इससे भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार की दलित विरोधी मानसिकता को उजागर होती है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि जब भाजपा सरकार में सांसद सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर कार्यकर्ता सरकार के जुल्म और जस्ती के खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव मुसाफिर चौहान जितेंद्र कुमार, बलिराम यादव, पूनम सोनकर, चंद्रभान यादव, योगेंद्र यादव चकरू,रमेश यादव, चंद्रशेखर यादव, आरती यादव, आनंद प्रकाश सिंह रंजन, अरविंद सुनील सिंह मुखिया उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर लगी बैनर पर पूर्व सांसदों व प्रमुख नेताओं की तस्वीर न होने पर धरना स्थल पर चर्चा का विषय बना रहा। वहीं सपा संगठन में देखा जाता है कि यहां कोई पद व वरिष्ठ का उचित स्थान नहीं दिया जाता है।
यही नहीं चुनाव के समय हर पोस्ट पर पूर्व सांसद रामकिशुन की फोटो जरूरत रहती है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्हें बार-बार उपेक्षित किया जाता है। जबकि विधानसभा मुगलसराय में कार्यक्रम होने के बावजूद भी किसी नेता की तस्वीर न होना संगठन पर कई सवाल खड़े किए।
इस पर मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि इस पर मैं क्या बोलूं मेरे समझ में नहीं आ रहा है। जिलाध्यक्ष किसके इशारे पर पार्टी चल रहे हैं मालूम नहीं चल पा रहा है। हम अपने घर में लड़ने इसके बाद हम सरकार से लड़ने का काम करें। वहीं जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि किसी कार्यकर्ता ने पोस्टर बनवा दिया है भूल बस नाम छूट गया।
लोकतंत्र में अपनी आवाज रखने की सभी को आजादीः रामकिशुन
सपा सांसद रामकिशन ने कहा कि लोकतंत्र में अपने आवाज रखने का सभी को आजादी है, लेकिन उसे आवाज को भाजपा सरकार दबाना चाह रही है। इसका उदाहरण रामजीलाल सुमन और छोटेलाल खरवार हैं। दिशा की बैठक में जिस प्रकार से दलित सांसद छोटेलाल खरवार के साथ दुर्व्यवहार किया गया वह ठीक नहीं था।
उसी प्रकार से रामजी लाल सुमन के ऊपर भी हमला किया जा रहा है, क्योंकि दलित होने के कारण ऐसा सरकार करा रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार दलित विरोधी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा दलित, पिछड़ा सहित समाज के सभी वर्गों के हितैषी है।