फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP Women District President Gargi Singh Patel Brutally Beaten After Intruding into Her Home in Chandauli

UP News: सपा महिला जिलाध्यक्ष को घसीटा, बाल नोचकर लात-घूंसों से पीटा; सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बर्बरता

Thu, 28 May 2026 05:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 28 May 2026 05:06 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में सपा महिला जिलाध्यक्ष के घर में घुसकर उनकी पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हमलावरों ने पिटाई के दौरान बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। उन्होंने मदिला नेता के बाल नोचे और टेबल से हमला किया। 

विज्ञापन
SP Women District President Gargi Singh Patel Brutally Beaten After Intruding into Her Home in Chandauli
हमलावरों ने महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल की जमकर की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले की राजनीति को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना में समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के साथ उनके ही घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पांच लोग जबरन घर में घुसते हैं और महिला नेता पर टूट पड़ते हैं। कोई उनके बाल पकड़कर घसीट रहा है तो कोई लात-घूंसों और थप्पड़ों से हमला कर रहा है।

विज्ञापन


घटना मुगलसराय क्षेत्र के मढ़िया गांव की है। बृहस्पतिवार की  सुबह करीब 9:24 बजे गार्गी सिंह पटेल अपने घर पर मौजूद थीं। गार्गी सिंह पटेल ने बताया कि उन्हें जमीन के कारोबार के सिलसिले में कहीं जाना था। इसी दौरान उनके बिजनेस पार्टनर प्यारे लाल यादव घर पहुंचे। आरोप है कि उनके पीछे-पीछे सपा नेता मनोज यादव, डाली, अमित यादव और उर्मिला समेत पांच लोग जबरन घर के भीतर घुस आए। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हिंसक हो गया।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक युवक ने महिला जिलाध्यक्ष के बाल पकड़ लिए और उन्हें करीब 10 मीटर तक जमीन पर घसीटा। इसी दौरान दूसरा युवक लगातार उनकी पीठ और चेहरे पर घूंसे मारता रहा। वहीं एक महिला लगातार लातों से हमला करती रही। करीब दो मिनट तक चार लोग मिलकर महिला नेता को बेरहमी से पीटते रहे, जबकि पांचवां व्यक्ति पास खड़ा तमाशा देखता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बीएचयू का डीएनए टेस्ट: 57000 साल पहले अफ्रीका से निकले मानव श्रीलंका पहुंचे, तब भी था रामसेतु; खास खुलासा

SP Women District President Gargi Singh Patel Brutally Beaten After Intruding into Her Home in Chandauli
हमलावरों ने महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल की जमकर की पिटाई - फोटो : वीडियो ग्रैब

टेबल उठाकर सिर पर किया हमला
हमलावरों का गुस्सा यहीं नहीं थमा। गार्गी पटेल ने बातचीत में बताया किकमरे में रखी लकड़ी की टेबल उठाकर सिर पर हमला किया गया। टेबल के प्रहार से वह जमीन पर गिर पड़ीं और टेबल भी टूट गई। मारपीट के दौरान घर में चीख-पुकार मच गई। महिला नेता लगातार खुद को बचाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन हमलावरों ने उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया।पीड़िता का आरोप है कि हमलावर लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हमला कर रहे थे। घर में मौजूद लोग भयभीत हो गए। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब जाकर आरोपी वहां से भाग निकले।
 
आंखों में गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती
हमले में गार्गी सिंह पटेल गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी आंखों में गंभीर चोट आई है और शरीर के कई हिस्सों पर सूजन और चोट के निशान हैं। चोट के कारण वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं। घर की महिलाओं और अन्य लोगों ने सहारा देकर उन्हें गाड़ी तक पहुंचाया। बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना के बाद डायल 112 को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला नेता को अस्पताल पहुंचाया गया।
 

4 मिनट 8 सेकेंड तक चलता रहा हमला
घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। करीब 4 मिनट 8 सेकेंड के फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह हमलावर महिला नेता को घसीटते और पीटते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। पीड़िता ने बताया कि वह जमीन के कारोबार से जुड़ी हैं। कारोबारी लेनदेन और गलतफहमी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बिजनेस पार्टनर के परिवार वालों ने हमला कर दिया।
 
“महिला नेता भी सुरक्षित नहीं”
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि यदि एक महिला नेता अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। पार्टी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करेगी।

बचाने पहुंचे लोग, तब थमा हमला
मारपीट के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई थी। आसपास के लोगों ने पहुंचकर बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लोग नहीं पहुंचते तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी।
 

अधिकारी बोले
पहले लिखित शिकायत नहीं मिली थी। बाद में पीड़िता ने व्हाट्सएप के माध्यम से तहरीर भेजी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। -अरूण कुमार सिंह, सीओ, पीडीडीयू नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed