फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP reached the police station at midnight, policemen in panic

Chandauli News: आधी रात थाने पहुंचे एसपी, सकते में पुलिसकर्मी

Tue, 13 Aug 2024 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
SP reached the police station at midnight, policemen in panic
सकलडीहा। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के अक्सर रात में सड़कों पर निकलकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और थानों का औचक निरीक्षण करने से जिले के पुलिसकर्मी सकते में हैं। रविवार को आधी रात एसपी अचानक सकलडीहा कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने थाने की व्यवस्था देखी और शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली।
विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाली पहुंचे एसपी ने जनसुनवाई रजिस्टर, महिला डेस्क, आगंतुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर की जांच कर ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। बैरक, भोजनालय, हवालात की भी व्यवस्था देखी। उन्होंने थाना परिसर में खड़े सीज वाहनों की सफाई कराने का निर्देश दिया। वहीं, थाना प्रभारी को चौराहों, मंदिरों, बैंकों समेत सभी प्रमुख जगहों पर पुलिस की तैनाती के निर्देश दिए। सावन को देखते हुए क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों पर भी सुरक्षा व्यवस्था की हिदायत दी। एसपी ने अपराध रोकने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, एसएसआई देव कुमार चौबे, गौरव पटेल, रणविजय, संदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed